Uncategorized

गुरुआ विधानसभा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरिता कुमारी दांगी ने दिखाई ताकत

गया लाइव डेस्क। गया जिले के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुरारू हाई स्कूल प्रांगण में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर एनडीए के सभी घटक दलों के नेता मंच पर मौजूद रहे।

Oplus_16908288

सम्मेलन के दौरान गुरारू की सड़कों पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा नेत्री व जिला पार्षद सरीरा कुमारी दांगी भारी समर्थक दल के साथ पहुँचीं तो जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया।

Oplus_16908288

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों का बखान किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, कृषि समेत अनेक क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों का हवाला देते हुए एनडीए नेताओं ने कहा कि सरकार गांव-गांव तक विकास की रफ्तार पहुँचा रही है।

Oplus_16908288

खास बात यह रही कि सम्मेलन में पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएँ भी शामिल हुईं और एनडीए के पक्ष में जोरदार समर्थन जताया।
गुरुआ विधानसभा की जनता अब भाजपा नेत्री सरीरा कुमारी दांगी को संभावित प्रत्याशी के रूप में देखने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *