गयापटनाबिहार

बिहार विधानसभा अध्यक्ष बने डॉ. प्रेम कुमार का गुलदस्ता भेंट कर किया गया भव्य स्वागत

गया लाइव डेस्क। बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद पर डॉ. प्रेम कुमार के निर्विरोध चुने जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश कुमार सिन्हा उर्फ सोनी सिन्हा ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सतीश कुमार सिन्हा ने कहा कि डॉ. प्रेम कुमार का विधानसभा अध्यक्ष बनना न केवल गया बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि डॉ. प्रेम कुमार ने अपने लगभग 50 वर्षों के लंबे राजनीतिक जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन कभी धैर्य और संयम नहीं खोया। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन किया, जिसका परिणाम है कि वे लगातार नौ बार गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से जनता का विश्वास जीतकर विधायक चुने गए हैं।

सतीश कुमार सिन्हा ने कहा कि डॉ. प्रेम कुमार का स्वभाव सरल, कर्मठ और संघर्षशील रहा है। जनता के प्रति उनकी सेवा भावना, अनुशासन और सटीक निर्णय क्षमता ने उन्हें एक मजबूत जननेता के रूप में स्थापित किया है। विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी वे निष्पक्षता, गरिमा और संवैधानिक मर्यादाओं का पूर्ण पालन करेंगे, ऐसा सभी को विश्वास है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. प्रेम कुमार के नेतृत्व में बिहार विधानमंडल की कार्यवाही और अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप संचालित होगी। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भी खुशी का माहौल देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *