अतरी विधायक रोमित कुमार ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी रहे मौजूद
गया लाइव डेस्क। अतरी विधानसभा क्षेत्र के गेहलौर गांव में समाजसेवा की भावना से ओत-प्रोत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कंबलों का वितरण किया गया, जिससे ठंड के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों को सहारा मिल सके।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकार की योजनाओं और सहायता को पहुंचाना प्राथमिकता है। इस तरह के कार्यक्रम मानव सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक रोमित कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने के लिए आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा ही सच्ची राजनीति और मानवता की पहचान है।
