गया में ‘स्टार सिटी’ प्रोजेक्ट का कस्टमर गेट-टुगेदर आज, ग्राहकों से जुड़ाव मजबूत करने की पहल
गया लाइव डेस्क। गया शहर के रियल एस्टेट सेक्टर में एक अहम पहल के तहत ‘स्टार सिटी’ प्रोजेक्ट द्वारा रविवार को कस्टमर गेट-टुगेदर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों के साथ संबंधों को और मजबूत बनाना तथा उन्हें प्रोजेक्ट की विशेषताओं से अवगत कराना है।
आयोजकों के अनुसार, यह विशेष आयोजन 5 अप्रैल 2026 (रविवार) को दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा। कार्यक्रम में ग्राहकों को प्रोजेक्ट की प्रगति, सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही कार्यक्रम के बाद लंच की भी व्यवस्था रखी गई है।
कार्यक्रम का आयोजन गया-फतेहपुर रोड स्थित तेलबिगहा, बरतारा बाजार के समीप किया जाएगा, जबकि कार्यालय का पता मीर अबू सालेह रोड, मुरारपुर, गया बताया गया है। इस आयोजन का संचालन भुस्वामी ग्रुप द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों ने सभी ग्राहकों और आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस अवसर को सफल बनाने की अपील की है।
