गया

गया आगमन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत, एनडीए कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर किया अभिनंदन

गया लाइव डेस्क। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शनिवार को गया आगमन पर एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के विमान से उतरते ही कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में एनडीए समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्यमंत्री बोधगया स्थित महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए गया पहुंचे थे। एयरपोर्ट से उनके काफिले के रवाना होने तक बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बिहार में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने की दिशा में सरकार की पहल की सराहना की।
स्वागत करने वालों में बेलागंज विधायक मनोरमा देवी, पूर्व एमएलसी अनुज सिंह, पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, जदयू जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, महिला जिलाध्यक्ष ज्योति दांगी, भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू सिंह, अति पिछड़ा आयोग के सदस्य अमित दांगी, कुंडल वर्मा, बबन चंद्रवंशी, अरुण राव, पूनम कुशवाहा, द्वारिका प्रसाद, महानगर अध्यक्ष राजू बरनवाल, अरविंद सिंह, विनोद कुमार, अरविंद वर्मा सहित एनडीए के कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, विकास और जनकल्याण की योजनाओं को नई गति मिल रही है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए उनके सफल नेतृत्व की कामना की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान पूरे एयरपोर्ट परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार अभिवादन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *