Uncategorized

मोरहर नदी में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की मौत

गया लाइव डेस्क। गया जिले के परैया थाना क्षेत्र स्थित मोरहर नदी में शनिवार को स्नान के दौरान एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परैया थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और भीड़ को नियंत्रित करते हुए एसडीआरएफ टीम को बुलाया।

एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन कर शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान सुगनी मांझी (57 वर्ष), पिता बाबू लाल मांझी, ग्राम उपरहुली, थाना परैया, जिला गया के रूप में हुई है। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एएनएमसीएच भेजा, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *