Uncategorized

डेल्हा-खरखुरा रोड का निरीक्षण, पथ एवं नाली निर्माण शीघ्र शुरू होगा : मंत्री डॉ. प्रेम कुमार

गया लाइव डेस्क। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को डेल्हा-खरखुरा रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सड़क एवं नाली निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि डेल्हा और खरखुरा के निवासियों की लंबे समय से यह मांग रही है। विदित हो कि उक्त सड़क भारतीय रेल, गयाजी के अधीन है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डीआरएम से वार्ता हो चुकी है और आश्वासन मिला है कि डेल्हा-खरखुरा आरपीएफ बैरक तक सड़क का पुनर्निर्माण एवं नाली निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ होगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य में अनावश्यक विलंब न हो और इसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। मंत्री ने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा, स्वच्छता और आवागमन की सुविधा मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान शंभू यादव, पवन कुमार, सूरज राणा, महेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार, बंटी वर्मा, निर्मला देवी, वेद प्रकाश, गौतम, पप्पू नीलकर, अशोक सहनी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *