Uncategorized

गयाजी में बिजली विभाग का उपभोक्ता लाभ शिविर, 4.70 लाख उपभोक्ताओं को मिला मुफ्त बिजली का लाभ

गया लाइव डेस्क। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने आज चंदौती पावर ग्रीड परिसर, गया में बिजली विभाग द्वारा आयोजित उपभोक्ता लाभ एवं समस्याओं के निराकरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना गरीब और सामान्य उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। उन्होंने जानकारी दी कि इस योजना के तहत 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली दी जा रही है। गया जिले के लगभग 6.10 लाख उपभोक्ताओं में से करीब 4.70 लाख को जुलाई से सितंबर 2025 तक जीरो यूनिट का बिजली बिल उपलब्ध कराया जा चुका है। वहीं शहरी क्षेत्र के 1.10 लाख उपभोक्ताओं में से लगभग 49 हजार उपभोक्ताओं को इसका सीधा लाभ मिला है।

कार्यक्रम में उपस्थित बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को योजना की पूरी जानकारी देना, साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करना और बिजली बिल संबंधी शिकायतों का मौके पर निपटारा करना है।

मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा— “यह पहल वास्तव में गरीब एवं मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं को राहत देने वाली है। मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना ने लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। मैं गया वासियों एवं समस्त मगध वासियों की ओर से मुख्यमंत्री जी को बधाई देता हूँ।”

इस अवसर पर शंभू यादव, अमित लोहानी, अजय पासवान, अशोक साहनी, वेद प्रकाश, कृष्णा साहू, पप्पू नीलकर, साकेत जी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *