गयापटनाबिहार

चारदीवारी में सिमटा खेल विकास! विधानसभा में गूंजा सवाल, मंत्री से मांगा जवाब

गया लाइव डेस्क। बिहार विधानसभा के बजट सत्र में राज्य के खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की हकीकत पर गंभीर बहस देखने को मिली। मंगलवार को लोजपा विधायक मुरारी गौतम ने सदन में खेल सुविधाओं को लेकर सरकार पर सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि कई विधानसभा क्षेत्रों में स्टेडियम के नाम पर सिर्फ चारदीवारी खड़ी कर दी गई है, जबकि मैदान, उपकरण और खिलाड़ियों के लिए जरूरी सुविधाएं नदारद हैं।
विधायक ने बताया कि जिन स्थानों पर खेल प्रतिभाओं को तराशने का दावा किया गया था, वहां आज भी न तो समुचित मैदान है और न ही प्रशिक्षण की व्यवस्था। युवाओं के लिए खेल महज़ कागज़ी योजनाओं तक सिमट कर रह गया है। उन्होंने सरकार से अपील की कि दिखावटी निर्माण के बजाय जमीनी स्तर पर खेल ढांचे को मजबूत किया जाए, ताकि ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के खिलाड़ी आगे बढ़ सकें।
मामले पर संबंधित मंत्री ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि सरकार खेल सुविधाओं के विकास को लेकर गंभीर है और चरणबद्ध तरीके से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, जहां कमियां हैं, वहां सुधार की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *