Uncategorized

गयाजी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, लोगों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील

गया लाइव डेस्क। समाहरणालय परिसर एवं राजकीय कन्या +2 विद्यालय, गया में शनिवार को सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग डॉ. रश्मि वर्मा ने की। उन्होंने आमजनों को एक-एक वोट के महत्व से अवगत कराते हुए लोकतंत्र को सशक्त बनाने में भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।

महिला एवं बाल विकास निगम, गया की आरती कुमारी ने सभी मतदाताओं से इस बार शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील की। इसी क्रम में वन स्टॉप सेंटर पर आने वाले सुदूरवर्ती क्षेत्र के लाभुकों को भी मतदान के दिन निर्भीक होकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया।

महिला एवं बाल विकास निगम, गया के विशाल कुमार वर्मा ने युवा वर्ग से आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान करने तथा परिजनों एवं परिचितों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “आपका एक वोट अमूल्य है, जो गया की दशा और दिशा बदलने में सक्षम है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने मतदान की शपथ ली —
“युवा शक्ति का तीन है काम, शिक्षा, सेवा और मतदान!
देश का होगा उत्थान, जब हम करेंगे मतदान!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *