Uncategorized

शेरघाटी विधानसभा में जदयू का सघन जनसंपर्क अभियान, ग्रामीणों ने किया समर्थन

गयाजी(अंजनी वर्मा)। जदयू महानगर जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार प्रसाद उर्फ़ राजू बरनवाल के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों जदयू कार्यकर्ताओं एवं शेरघाटी विधानसभा के स्थानीय नेताओं ने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान गरवैया, मूसेहना, करमौनी, कमात सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।


श्री बरनवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सामाजिक न्याय के साथ बिहार के विकास और स्वाभिमान को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है।


मुख्य योजनाओं में 1 करोड़ 67 लाख उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन को ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 प्रति माह करना, सात निश्चय-2 के तहत 20 लाख की जगह 50 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराना तथा आने वाले 5 वर्षों में युवाओं के लिए 1 करोड़ रोजगार की व्यवस्था शामिल है।

शेरघाटी के ग्रामीणों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजू बरनवाल के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास की रफ्तार थमेगी नहीं और एक बार फिर एनडीए सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *