गयाबिहार

युवा समाज सेवी टुन्नू सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

गयाजी। शहर के नई गोदाम के लाला बाबू रोड स्थित जेठियन कोठी में युवा समाजसेवी व उद्यमी राजेश कुमार सिंह उर्फ टुन्नू सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उसके बाद इनके परिजनों ने विष्णुपद प्रांगण में गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन व कंबल का वितरण किया। मौके पर उनकी पुत्री अपर्णा सिंह समेत ऋषव राज, पार्षव चौहान आदि परिजन उपस्थित थे। गत वर्ष 16 जनवरी को हृदय गति रूकने से इनका निधन हो गया था। स्वर्गीय सिंह ने कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल की। वर्ष 2010 में राष्ट्रीय जनता दल ने उन्हें वजीरगंज विधान सभा से अपना प्रत्याशी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *