गयापटनाबिहार

गया में ‘अम्यूज एरीना’ सिनेमा हॉल का उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से लैस दो स्क्रीन शुरू

गया लाइव डेस्क। गया शहर के गेवाल बिगहा मोड़ स्थित देवराज टावर बिल्डिंग में ‘अम्यूज एरीना’ सिनेमा हॉल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गया नगर निगम के मेयर डॉ. बीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान और पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव मौजूद रहे। दोनों ने फीता काटकर सिनेमा हॉल का शुभारंभ किया।
उद्घाटन के मौके पर मेयर गणेश पासवान ने सिनेमा हॉल के प्रबंध निदेशक मुकुल मोहित को बधाई देते हुए कहा कि गया में आधुनिक तकनीक से लैस सिनेमा हॉल का खुलना शहर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जहां लोग मोबाइल में व्यस्त रहते हैं, वहीं सिनेमा हॉल परिवार को एक साथ जोड़ने का माध्यम बन सकता है।
वहीं पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि गेवाल बिगहा एक ऐतिहासिक और विविध समाज का क्षेत्र है, जहां इस तरह के सिनेमा हॉल का निर्माण लोगों के मनोरंजन के लिए सराहनीय पहल है। उन्होंने यहां उपलब्ध सुविधाओं को भी बेहतर और अनूठा बताया।
सिनेमा हॉल के प्रोपराइटर मुकुल मोहित ने बताया कि इस परिसर में दो अत्याधुनिक स्क्रीन शुरू किए गए हैं, जिनमें उच्च गुणवत्ता के साउंड सिस्टम और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे पहले भी उन्होंने बोधगया क्षेत्र में दो सिनेमा हॉल शुरू किए हैं।
उद्घाटन समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *