विधायक मनोरमा देवी ने बेलागंज में एक साथ कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
गया लाइव डेस्क। गया जिले के बेलागंज विधानसभा की विधायक मनोरमा देवी ने सोमवार को नगर प्रखंड के घुठिया पंचायत के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में कई विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने नारियल फोड़कर किया।
इस दौरान विधायक ने शेरपुर बजरंगबली मंदिर के पास छठ घाट निर्माण, शेरपुर प्राथमिक विद्यालय के पास पुल का शिलान्यास, लालगंज में चबूतरा उद्घाटन, उदा बिगहा में कोमल यादव से महादलित टोला तक पेवर ब्लॉक, सुंदरिया नगर में नाली और पीसीसी सड़क, सुंदरिया नगर महादलित टोला में चबूतरा, गुलनी में महादलित टोला में नाली और पीसीसी रोड, डिहुरी मध्य विद्यालय परिसर में पेवर ब्लॉक और नाली का उद्घाटन, तथा साधुचक में राजू यादव से देवी मंदिर तक पेवर ब्लॉक का शिलान्यास किया।
विभिन्न स्थलों पर ग्रामीणों ने विधायक का माला, बुके और शॉल देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
डिहुरी में जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि “जनता के सहयोग से ही हम आज इस पद पर हैं, और आगे भी आपके निरंतर समर्थन की आवश्यकता है।”
इस मौके पर नगर प्रखंड उप प्रमुख सह युवा जिलाध्यक्ष सतीश पटेल, मुखिया प्रतिनिधि आदित्य कुमार, पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव, राजू यादव, अनिल कुमार सिंह, चिंटू कुशवाहा, रोहित पासवान, विनीत पटेल, सुदामा पासवान, पप्पू मांझी, बाल लखंदर साव, अभिराम पासवान, विजय राव, रवि राज समेत अनेक स्थानीय लोग मौजूद थे।
