गया में विधानसभा चुनाव 2025 के नामांकन को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी
गया लाइव डेस्क। विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की घोषणा के बाद गया जिले में नामांकन प्रक्रिया 13 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। नामांकन के दौरान समाहरणालय परिसर में भारी भीड़ और वाहनों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
नो-एंट्री क्षेत्र (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक)
(आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर)
काशीनाथ मोड़ से डीएम गोलंबर तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
कोयरीबाड़ी मोड़ व दिग्धी तालाब (मंदिर) तीनमुहानी से डीएम गोलंबर तक वाहनों का प्रवेश निषिद्ध रहेगा।
पीरमंसूर मोड़ से समाहरणालय (डीएम गोलंबर) की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय गेट से सटे सब्जी मंडी मार्ग से भी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग
काशीनाथ मोड़ → बाटा मोड़ → टेकारी रोड → जीबी रोड (जेपीएन अस्पताल) मार्ग से आवागमन किया जा सकेगा।
कोयरीबाड़ी मोड़ → दिग्धी तालाब (मंदिर) → EMI हॉल → गांधी मैदान → चर्च गेट (APR मोड़) से वाहन जा सकेंगे।
पीरमंसूर मोड़ → पितामहेश्वर → कोयरीबाड़ी मोड़ से आवागमन की अनुमति होगी।
️ पार्किंग व्यवस्था
अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग जिला स्कूल, गया में की जाएगी।
️ नामांकन केंद्र
जिला प्रशासन द्वारा सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नामांकन केंद्र निर्धारित किए गए हैं—
विधानसभा क्षेत्र नामांकन केंद्र
गया टाउन अनुमंडल कार्यालय, सदर
वजीरगंज अनुमंडल कार्यालय, सदर
बेलागंज डीआरडीए कार्यालय, गया
बोधगया समाहरणालय परिसर (अपर समाहर्ता, राजस्व कक्ष)
टिकारी अनुमंडल कार्यालय, टिकारी
गुरुआ अनुमंडल कार्यालय, टिकारी
अतरी अनुमंडल कार्यालय, नीमचक बथानी (खिजरसराय)
शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय, शेरघाटी
बाराचट्टी अनुमंडल कार्यालय, शेरघाटी
इमामगंज अनुमंडल कार्यालय, शेरघाटी
ट्रैफिक प्लान 13 अक्टूबर 2025 से नामांकन अवधि की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
प्रशासन ने नागरिकों और अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और नो-एंट्री क्षेत्रों में वाहन प्रवेश से बचें, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
