गयापटनाबिहारबिहार चुनाव 2025

गया में जीविका दीदियों की लोकतंत्र यात्रा: रैली व शपथ से जगाई मतदाता चेतना

गया लाइव डेस्क। गया जिले के इमामगंज प्रखंड के बभनडीह पंचायत में प्रगति संकुल संघ अंतर्गत जीविका दीदियों ने लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में प्रेरणादायक पहल की। दीदियों ने रैली निकालकर और शपथ ग्रहण कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।
रैली के दौरान दीदियों ने “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है, छोड़ के घर के सारे काम, पहले करें मतदान” जैसे नारे लगाए। उनकी उत्साह से भरी आवाजें गाँव की गलियों में गूंज उठीं, जिससे पूरे क्षेत्र में लोकतंत्र के प्रति उत्साह और जागरूकता का माहौल बन गया।

रैली में जीविका कर्मियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और ग्रामीणों को मतदान के महत्व से अवगत कराया। क्षेत्रीय समन्वयक विनय ने अपनी टीम के साथ कई जगह बैठकों का आयोजन कर दीदियों व ग्रामीणों को मतदान करने की शपथ दिलाई।

अभियान का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना और निष्पक्ष एवं सक्रिय मतदान के लिए प्रेरित करना है। जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियां नियमित बैठकों में स्वयं मतदान करने की शपथ ले रही हैं और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं।

यह अभियान न केवल मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त कदम है, बल्कि महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को भी सशक्त बना रहा है। गया जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियां रैली, मेंहदी, प्रभात फेरी और सामुदायिक शपथ जैसे माध्यमों से मतदाता जागरूकता का संदेश फैला रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *