गयाबिहार

गया में शुरू हुआ रिलायंस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से BCA–BBA सहित कई प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई संभव

गया लाइव डेस्क। गया में युवाओं के लिए उच्च शिक्षा का नया अवसर शुरू हुआ है। रिलायंस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने अपने शैक्षणिक सत्र की शुरुआत कर दी है। खास बात यह है कि यहां स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से विद्यार्थी बिना आर्थिक बाधा के प्रोफेशनल कोर्स कर सकेंगे।

कार्यक्रम में शामिल लोग

संस्था में फिलहाल निम्नलिखित कोर्स संचालित किए जा रहे हैं—

BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन)

BBA (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन)

बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस

बैचलर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन

“लक्ष्य—हर युवा को गुणवत्तापूर्ण प्रोफेशनल शिक्षा” : संस्थापक जावेद सलीम
इंस्टीट्यूट के संस्थापक जावेद सलीम ने बताया कि गया और आसपास के जिलों में रोजगार उन्मुख शिक्षा की काफी जरूरत है। इसी को देखते हुए संस्थान की स्थापना की गई है। उनका कहना है कि हमारा उद्देश्य है कि आर्थिक स्थिति किसी भी युवा की पढ़ाई में बाधा न बने। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से अब हर छात्र इन कोर्सों में प्रवेश ले सकता है।
कार्यक्रम में कई शिक्षाविदों ने दी शुभकामनाएं
उद्घाटन समारोह में शहर के कई प्रमुख शिक्षाविद, विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इनमें प्रो. मनीष कुमार, डॉ. पंकज, डॉ. सिद्धेश्वर, डॉ. अर्चना, डॉ. रेशमा, डॉ. पन्ना, निदेशक नसीमा नाज, डॉ. जोसेफ, सीएम आरफिन सैफी, श्वेता श्रीवास्तव, मो. शकील, मो. आरिज, मो. वाहिद, नुसरत जहां, गुंजा वर्मा, डॉ. राजेश कुमार समेत कई अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
युवाओं के लिए बड़ा अवसर
इंस्टीट्यूट प्रबंधन के अनुसार आने वाले समय में और भी प्रोफेशनल कोर्स जोड़े जाएंगे, ताकि युवाओं को रोजगार-केंद्रित शिक्षा अपने ही शहर में उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *