एक ही छत के नीचे प्रीमियम कारों का मेला, गयाजी के आजाद पार्क में शुरू हुआ दो दिवसीय नेक्सा कार्निवल
गया लाइव डेस्क। गयाजी के आजाद पार्क में शुक्रवार से दो दिवसीय नेक्सा कार्निवल का आगाज हुआ। कार्लो मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस ऑटोमोबाइल महोत्सव में नई कारों की खरीद पर आकर्षक ऑफर्स, ऑन-द-स्पॉट लोन अप्रूवल, एक्सचेंज बोनस और टेस्ट ड्राइव जैसी सुविधाएं ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान और पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने किया।
फीता काटकर हुआ कार्निवल का शुभारंभ
दोमुहान, बोधगया स्थित कार्लो मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस विशेष कार्निवल का उद्घाटन गया नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव और सेल्स महाप्रबंधक नयन रंजन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने प्रदर्शित वाहनों का अवलोकन किया और उनकी आधुनिक तकनीक व फीचर्स की जानकारी ली।
ऐसे आयोजन शहर के विकास में भी निभाते हैं भूमिका
मेयर गणेश पासवान ने कहा कि आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस तरह के आयोजन लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रीमियम मॉडल देखने, उनकी खूबियों को समझने और अपनी जरूरत के अनुसार वाहन चुनने का अवसर देते हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे गया शहर में ऐसे आयोजन व्यापार, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को भी बढ़ावा देते हैं। पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि नेक्सा कार्निवल जैसे आयोजन ग्राहकों को नई तकनीक से लैस वाहनों की जानकारी देने के साथ-साथ बेहतर ऑफर्स का लाभ उठाने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने इसे शहर की आर्थिक गतिविधियों को गति देने वाली पहल बताया।
ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की सौगात
आयोजकों के अनुसार कार्निवल में नई कारों की बुकिंग पर विशेष छूट, आसान फाइनेंस सुविधा, एक्सचेंज बोनस, ऑन-द-स्पॉट लोन अप्रूवल और मुफ्त टेस्ट ड्राइव की व्यवस्था की गई है। इच्छुक ग्राहक दो दिनों तक इन विशेष योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
लोकप्रिय नेक्सा मॉडल बने आकर्षण का केंद्र
कार्निवल में नेक्सा की कई लोकप्रिय कारों का प्रदर्शन किया गया। इनमें फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, ई-विटारा, एक्सएल-6 और बलेनो प्रमुख आकर्षण रहीं। विभिन्न मॉडलों की शुरुआती ऑन-रोड कीमतें भी ग्राहकों के लिए प्रदर्शित की गईं, जिससे खरीदार अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प चुन सकें।
दो दिन तक मिलेगा ऑफर्स का लाभ
सेल्स महाप्रबंधक नयन रंजन ने बताया कि यह विशेष कार्निवल केवल दो दिनों के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों से अपील की कि वे आजाद पार्क पहुंचकर अपनी पसंदीदा कार का टेस्ट ड्राइव लें और सीमित अवधि के लिए उपलब्ध विशेष ऑफर्स का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में सेल्स एग्जीक्यूटिव सूरज गुप्ता, निखिल ओझा, राजीव रंजन, ट्रू वैल्यू प्रभारी सुधीर झा सहित कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी, शहर के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में वाहन प्रेमी मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
