Uncategorized

फतेहपुर में अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, 176 बोतल बरामद

गया लाइव डेस्क। गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया मोड़ के पास उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। इस दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमुई जिले के शुभम कुमार पांडे और मुंगेर जिले के गुंजन कुमार के रूप में हुई है। इनके कब्जे से काले रंग की कार से 176 बोतल शराब जब्त की गई।

कार्रवाई उत्पाद विभाग की टीम ने की, जिसमें अंजन कुमार, रोशन कुमार और अमीषा कुमारी शामिल थे। टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार समेत शराब जब्त कर लिया। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *