Uncategorized

दुर्गापूजा 2025 : गया शहर में 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक बदले रहेंगे यातायात के नियम

गया (अंजनी वर्मा) दुर्गापूजा और दशहरा मेला 2025 के दौरान शहर में भीड़भाड़ की संभावना को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) ने यातायात प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 29 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक प्रभावी रहेगी।


यातायात प्रतिबंध

सुबह 06:00 बजे से अगले दिन सुबह 03:00 बजे तक गया शहर में बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

13:00 बजे से अगले दिन 03:00 बजे तक कई मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों (चारपहिया, मोटरसाइकिल, टेम्पु) का प्रवेश बंद रहेगा, जिनमें मुख्यतः समाहरणालय गोलम्बर से रमना रोड, केदारनाथ मार्केट, जीवी रोड, पीरमंसूर चौक, किरानीघाट और रामशीला मोड़ शामिल हैं।

सिकड़िया मोड़, मुफस्सिल मोड़ और बाटा मोड़ से भी बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

रूट डायवर्जन व एकल मार्ग व्यवस्था

पटना और डोभी की ओर से आने वाले मालवाहक वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले टेम्पुओं को भी नए रूट से चलाया जाएगा, ताकि मेला क्षेत्र में जाम न लगे।

जीबी रोड और रमना रोड में 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रोज़ 1 बजे दोपहर से रात 3 बजे तक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।

️ पार्किंग व्यवस्था

मेला घूमने आने वाले लोगों के लिए शहर में प्रवेश बंद होने के बाद अलग-अलग इलाकों में पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

रेलवे स्टेशन परिसर – चाकन्द और मुफस्सिल की ओर से आने वाले वाहन।

कॉलरा अस्पताल मैदान व जिला स्कूल मैदान – बाईपास, कोयरीबाड़ी, चाँद चौरा और काशीनाथ मोड़ से आने वाले वाहन।

गया कॉलेज खेल परिसर – मिर्जागालिब, डेल्हा, टिकारी व सिकड़िया मोड़ से आने वाले वाहन।

जिला प्रशासन की अपील

प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग और समय का पालन करें, ताकि दुर्गापूजा और दशहरा मेला शांति एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *