गयाबिहार

साउथ के चर्चित अभिनेता सुदीप संजीव परिवार संग पहुंचे गयाजी, पूर्वजों का किया पिंडदान

गया लाइव डेस्क। मोक्षधाम गयाजी में मंगलवार को साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता सुदीप संजीव अपने परिवार के साथ पहुंचे। अभिनेता ने अपनी पत्नी प्रिया और परिजनों के साथ विधि-विधानपूर्वक अपने पूर्वजों का पिंडदान किया।

सूत्रों के अनुसार, सुदीप संजीव ने विष्णुपद मंदिर के समीप तीर्थ पुरोहित विनोद आचार्य की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। पिंडदान के बाद वे अपने पूरे परिवार के साथ भगवान विष्णु के दर्शन करने पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

पूरे कार्यक्रम के दौरान अभिनेता और उनके परिजन परंपरागत वेशभूषा में नजर आए तथा सभी धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए कर्मकांड पूरा किया।

मीडिया से बातचीत में सुदीप संजीव ने कहा कि “गयाजी आने के बाद मुझे आत्मिक शांति का अनुभव हुआ। हर व्यक्ति को अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता जताने का यह अवसर अवश्य लेना चाहिए।”

गौरतलब है कि सुदीप संजीव साउथ फिल्मों के साथ-साथ कई हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। उनके गयाजी आगमन से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *