गयाबिहार

अल्पसंख्यक ऋण वसूली को लेकर 19 से 24 जनवरी तक लगेगा विशेष कैंप

गया लाइव डेस्क। सहायक निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण, गया राहुल कुमार ने जानकारी दी है कि बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्त निगम लिमिटेड, पटना के आदेशानुसार जिले में वितरित अल्पसंख्यक ऋण योजनाओं की वसूली के लिए 19 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक विशेष वसूली कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, समाहरणालय गया में लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, NMDFC टर्म लोन एवं शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत जिन लाभुकों ने अब तक समय पर ऋण राशि का भुगतान नहीं किया है, वे निर्धारित तिथियों में कैंप में उपस्थित होकर अपनी बकाया राशि जमा कर सकते हैं।

सहायक निदेशक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि में ऋण राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो संबंधित ऋणी एवं जमानतदार के विरुद्ध दीवानी एवं फौजदारी मुकदमा निगम द्वारा दायर किया जा सकता है। इसके साथ ही वसूली कैंप में उपस्थित होकर भुगतान नहीं करने की स्थिति में भविष्य में दिया गया कोई भी स्पष्टीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सभी बकायेदार ऋणियों से अपील की है कि वे किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए समय रहते बकाया ऋण राशि का भुगतान सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *