गया में अवैध खनन के दो माफिया गिरफ्तार, एसएसपी के निर्देश पर विशेष अभियान
गया लाइव डेस्क। गया जिले में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मुफस्सिल थाना पुलिस ने दो माफियाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत प्रसाद और पिंटू यादव के रूप में हुई है। दोनों आरोपी क्रमशः सलेमपुर और किया गांव के निवासी बताए जाते हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी अवैध खनन गतिविधियों में शामिल थे और कुछ दिनों से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे थे। गया के सीनियर एसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अवैध खनन नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।
