गयापटनाबिहारबिहार चुनाव 2025

गया नगर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद शमीम भाई ने भरा नामांकन

गया लाइव डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र गया नगर विधानसभा (230) सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद शमीम भाई ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक, जन वितरण प्रणाली के डीलर, दिव्यांगजन और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

नामांकन के बाद संबोधित करते हुए शमीम भाई ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं अपने दिल के करीब रहे सभी साथियों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने धनतेरस जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के दिन भी अपने काम-धंधे और दुकानें बंद कर मेरी नामांकन प्रक्रिया में शामिल होकर मुझे आशीर्वाद दिया।”


उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य गया नगर की जनता की आवाज़ को विधानसभा तक पहुँचाना है। जनता में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और स्थानीय समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि अब लोग परिवर्तन के मूड में हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनकी लड़ाई कांग्रेस से नहीं बल्कि बीजेपी से है, क्योंकि जनता अब वादों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर साफ़ समझ चुकी है।

निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने वाले शमीम भाई ने दावा किया कि उन्हें मतदाताओं का भरपूर समर्थन और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे और सहयोग से वह इस बार गया नगर सीट पर एक नई राजनीतिक दिशा देने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *