मोहन श्रीवास्तव की नामांकन सभा : कुर्सियां रही खाली, खाने को लगी भीड़
गयाजी। सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन गया टाऊन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद शहर के गया क्लब में सभा का आयोजन किया गया। उस सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मखदुमपुर विधायक सतीश दास सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

कुर्सियां रही खाली, भोजन को जुटी भीड़

हालांकि सभा के दौरान अजीब स्थिति देखने को मिली। सभा को नेता संबोधित करते रहे, लेकिन आगे लगी कुर्सियां खाली पड़ी रही। हां दूसरी तरफ खाने के लिए लगाए गए स्टाल पर लगातार भीड़ देखने को मिली।
