गयापटनाबिहारबिहार चुनाव 2025

गयाजी से कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा नामांकन, कहा: तीन युगों से एक ही व्यक्ति प्रतिनिधि

गया लाइव डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी अखौरी ओंकार नाथ श्रीवास्तव और मोहन श्रीवास्तव ने गया नगर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन का पर्चा भरा। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।


नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि “तीन युगों से एक ही व्यक्ति गया टाउन का प्रतिनिधित्व कर रहा है, लेकिन विकास का नाम तक नहीं है। शहर की सड़कें, नालियां, पेयजल और रोजगार की स्थिति बेहद खराब है। जनता अब बदलाव चाहती है।”

उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम के डिप्टी मेयर पद पर रहते हुए उन्होंने गया शहर के चौमुखी विकास के लिए कार्य किया है। चाहे वह स्वच्छता अभियान हो, सड़क निर्माण हो या जनसुविधाओं का विस्तार। श्रीवास्तव ने विश्वास जताया कि इस बार जनता कांग्रेस को मौका देगी ताकि गया का समग्र विकास हो सके।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नामांकन के बाद गयाजी शहर में स्थित गया क्लब के प्रांगण में “विकास चाहिए, बदलाव चाहिए” के के तहत सभा का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद थे। मोहन श्रीवास्तव के पक्ष में जमकर नारे लगाए गए। इस मौके पर महागठबंधन के सभी बड़े नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *