Uncategorized

विधानसभा चुनाव 2025: अभ्यर्थियों के लिए व्यय अनुवीक्षण पर प्रशिक्षण बैठक 24 अक्टूबर को निर्वाचन व्यय से जुड़े नियमों और उनके अनुपालन पर होगी विस्तृत चर्चा

गया लाइव डेस्क। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के क्रम में गया जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से संबंधित प्रशिक्षण बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक दिनांक 24 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला परिषद सभागार, गया में होगी।

बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों के अभ्यर्थियों और उनके प्राधिकृत अभिकर्ताओं को शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया है। बैठक का उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देना और उनके पालन की प्रक्रिया को स्पष्ट करना है।

इस अवसर पर निर्वाचन व्यय से जुड़े विधिक उपबंधों, व्यय संधारण की प्रक्रिया, रजिस्टर प्रस्तुत करने की व्यवस्था तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संभावित कार्रवाई के बिंदुओं पर भी चर्चा की जाएगी।

जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे स्वयं या अपने प्राधिकृत अभिकर्ता के माध्यम से इस प्रशिक्षण बैठक में अवश्य उपस्थित हों, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और विधिसम्मत व्यय प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *