गयापटनाबिहारबिहार चुनाव 2025

विधानसभा चुनाव 2025: उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय रजिस्टर निरीक्षण की तिथि घोषित

गया लाइव डेस्क। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत उम्मीदवारों के निर्वाचन व्यय रजिस्टर के निरीक्षण की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक अभ्यर्थी को दैनिक निर्वाचन व्यय का लेखा रखना होगा और प्रचार अवधि के दौरान कम से कम तीन बार अपने निर्वाचन एजेंट या अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से रजिस्टर प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

गया जिला प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए व्यय निरीक्षण की तिथि एवं समय निर्धारित किया गया है।

प्रथम समूह के लिए निरीक्षण तिथि

इन विधान सभा क्षेत्रों —
225-गुरुआ, 226-शेरघाटी, 227-इमामगंज, 228-बाराचट्टी और 231-टेकारी — के लिए

प्रथम निरीक्षण: 31 अक्टूबर 2025

द्वितीय निरीक्षण: 4 नवम्बर 2025

तृतीय निरीक्षण: 8 नवम्बर 2025
स्थान: जिला परिषद सभागार, गया
समय: पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक

द्वितीय समूह के लिए निरीक्षण तिथि

इन विधान सभा क्षेत्रों —
229-बोधगया, 230-गया सदर, 232-बेलागंज, 233-अतरी, और 234-वजीरगंज — के लिए

प्रथम निरीक्षण: 1 नवम्बर 2025

द्वितीय निरीक्षण: 5 नवम्बर 2025

तृतीय निरीक्षण: 9 नवम्बर 2025
स्थान: जिला परिषद सभागार, गया
समय: पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक

जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित तिथियों को अपने निर्वाचन व्यय रजिस्टर का निरीक्षण हेतु अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या निर्धारित तिथि पर रजिस्टर प्रस्तुत न करने की स्थिति में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *