गयापटनाबिहारबिहार चुनाव 2025

पहले मतदान, फिर जलपान” के नारों से गूंजा पंचायत, रैली और रंगोली के जरिए दीदियों ने दिया लोकतंत्र का संदेश

गया लाइव डेस्क। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरारू प्रखंड के पहरा और मंझार पंचायतों में माँ शारदे जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने मंगलवार को एक सशक्त मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

यह अभियान स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें जीविका दीदियों ने सामुदायिक शपथ, रैली, मेंहदी प्रतियोगिता और रंगोली निर्माण जैसे रचनात्मक तरीकों से ग्रामीणों को मतदान के महत्व से अवगत कराया।

रैली के दौरान दीदियां “अपनी सरकार चुनेगा बिहार, वोट करेगा बिहार”, “मतदान हमरा अधिकार, वोट हमरा अनमोल” और “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करती रहीं।

ग्रामीण गलियों में गूंजते नारों—
“पहले वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है,
छोड़ के घर के सारे काम, पहले जाकर करें मतदान”—
ने लोकतंत्र के इस महापर्व को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जीविका दीदियों ने कहा कि हर मतदाता का वोट लोकतंत्र की मजबूती की नींव है, और समाज के हर वर्ग को इसमें भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

जिला प्रशासन के निर्देशन में जिले के विभिन्न पंचायतों में इस प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, ताकि इस बार अधिक से अधिक मतदाता मतदान केंद्रों तक पहुंच सकें। जीविका दीदियों की यह पहल ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक सामुदायिक प्रयास साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *