गयापटनाबिहारबिहार चुनाव 2025

टिकारी विधानसभा में हम प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला, गोलीबारी और पथराव में घायल

गया लाइव डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच गया जिले से बड़ी खबर सामने आई है। टिकारी विधानसभा क्षेत्र के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रत्याशी अनिल कुमार पर गुरुवार को असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान दिघौरा गांव में यह घटना हुई, जिसमें गोलीबारी और पत्थरबाजी की गई।

हमले में प्रत्याशी अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर चोट आई है और एक हाथ टूट गया। हमले में कई समर्थक भी घायल हुए हैं। घटना के दौरान समर्थकों के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और कुछ समर्थकों को बंधक बना लिया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनिल कुमार अपने समर्थकों के साथ दिघौरा गांव में जनसंपर्क कर रहे थे, तभी अचानक कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला बोल दिया। पहले पथराव किया गया, फिर फायरिंग की आवाजें भी सुनी गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रत्याशी और उनके समर्थकों को अस्पताल ले जाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही टिकारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हमलावरों की पहचान की जा रही है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के स्थानीय नेताओं ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि यह लोकतंत्र पर हमला है। पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और प्रत्याशी को सुरक्षा दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *