6 दिवसीय एक्यूप्रेशर हेल्थ प्रोग्राम का मानपुर में शुभारंभ
गया लाइव डेस्क। रोटरी क्लब ऑफ मानपुर की ओर से 6 दिवसीय एक्यूप्रेशर हेल्थ प्रोग्राम का शुभारंभ रजवाड़ा रिसोर्ट, मानपुर में किया गया। यह कार्यक्रम राम मनोहर लोहिया आरोग्य जीवन संस्थान (राजस्थान) के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब मानपुर के अध्यक्ष रो. राजीव रंजन ने की।
इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. एम. ए. चयनन एवं उनकी टीम ने आधुनिक मशीनों की सहायता से 100 से अधिक मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार एक्यूप्रेशर चिकित्सा का लाभ प्रदान किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि एक्यूप्रेशर चिकित्सा के माध्यम से ब्लड प्रेशर, शुगर, थायरॉयड, अर्थराइटिस जैसे रोगों का इलाज बिना दवा के किया जा सकता है। इसका मूल उद्देश्य शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को संतुलित कर स्वास्थ्य में सुधार लाना है।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब मानपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, रो. विजय मेहता, रो. नवीन कुमार, रो. आशीष कुमार, रो. विकास कुमार, रो. रंजीत कुमार, रो. बिनय, रो. डॉ. अनुराग, रो. राजकुमार अग्रवाल, रो. गौरव सिन्हा, रो. रक्तिम मेहता, रो. तरुण कुमार सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहे।
इस स्वास्थ्य शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक्यूप्रेशर चिकित्सा के माध्यम से उपचार प्राप्त किया।
