गयापटनाबिहार

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

गया लाइव डेस्क। महान समाज सुधारक एवं नारी शिक्षा के अग्रदूत ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ उन्हें याद किया गया। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने महात्मा फुले के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले एक महान समाज सुधारक, शिक्षाविद और मानवतावादी विचारक थे, जिन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों, भेदभाव और असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया।
उन्होंने विशेष रूप से दलितों, पिछड़ें वर्गों और महिलाओं की शिक्षा एवं अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज में समानता और जागरूकता लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है, और महात्मा फुले का जीवन हम सभी को वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि आज के समय में उनके विचारों को अपनाते हुए समाज में समरसता, समानता और भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *