गयापटनाबिहार

मगध ग्रुप ऑफ एजुकेशन का भव्य दीक्षांत समारोह, ‘खान सर’ की मौजूदगी में छात्रों को मिला सम्मान

गया लाइव डेस्क। गया के बोधगया स्थित महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र में मगध ग्रुप ऑफ एजुकेशन का दूसरा दीक्षांत समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ, जहां छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया।

गया जी की पावन धरती बोधगया स्थित महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र के प्रांगण में मगध ग्रुप ऑफ एजुकेशन का दूसरा दीक्षांत समारोह भव्य तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिक्षक ‘खान सर’ सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ा दी।
इस दौरान विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही छात्रों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
मगध ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष राजेश पांडे ने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा एक सेवा भाव से जुड़ा क्षेत्र है, जिसमें मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनका मानना है कि यदि मरीज के साथ संवेदनशीलता और सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए, तो उसकी आधी बीमारी स्वतः ही दूर हो जाती है।
उन्होंने आगे कहा कि अन्य जगहों पर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मरीजों और उनके परिजनों के साथ अच्छे व्यवहार से काफी सीख मिलती है, जिसे यहां भी अपनाने की आवश्यकता है।
राजेश पांडे ने राज्य सरकार की छात्र हितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने अंत में कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि छात्रों को बेहतर इंसान बनाना भी है, ताकि वे अपने जीवन में सफलता हासिल कर समाज के लिए प्रेरणा बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *