चुनाव जीतने के लिए तन,मन और धन,सारा बुद्धि लगाना होगा,अगर पैसा नहीं है कहिएगा तो हार जाईएगा चुनाव
गया लाइव डेस्क। बोधगया के सक्सेना मोड़ पर एनडीए का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओ के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोराटाल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव का यह वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो 28 अक्टूबर की है। भाषण में यह बोल रहे है की बोधगया से राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत को इस बार 20 हजार वोट से हराना है। इसके लिए अगर राजद वोट को पैसा देकर खरीदता है तो एनडीए भी पैसा से वोटर को खरीदेगी।बोधगया विधानसभा में राजद और लोजपा की सीधी टक्कर है।बोधगया विधानसभा से एनडीए से लोजपा के प्रत्याशी श्यामदेव पासवान है। श्यामदेव पासवान भाजपा से पूर्व विधायक रह चुके है। कहा की एनडीए से जो भी साथी है उसे तन , मन ,धन से जिताने का कार्य करेंगे। कुमार सर्वजीत से डरने की कोई चीज नहीं है। पहले कुमार सर्वजीत पैसा देकर वोट खरीदता था।एनडीए के पास भी पैसा है हम भी पैसा देंगे
अगर वह पैसा देकर वोट खरीदता है और कहियेगा की हमारे पास पैसा नहीं है तो हार जाईयेगा । सारा बुद्धि लगाना होगा तन ,मन और धन। घर घर से वोट दिलवाने का काम करिये।अगर यहां सुनकर जाते है वहां काम नहीं करते है तो कुछ नहीं होगा। लालू के राज आएगा तो घंटी बजाईयेगा।बैठक में लोजपा के जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह सहित भाजपा के प्रखंड स्तर के कई कार्यकर्ता शामिल थे।
