अपनी माता के पुण्यतिथि पर पुत्र ने वृद्धाश्रम में वस्त्र एवं भोजन का किया वितरण
गयाजी। समाज के निचले पायदान पर रहने वाले लोगों एवं गरीब असहयों के लिए समर्पित संस्था मां माधुरी फाउंडेशन के अध्यक्ष सह युवा जदयू नेता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने अपनी माता माधुरी देवी के पांचवी पुण्यतिथि के मौके पर गया फतेहपुर मार्ग पर अवस्थित वृद्ध आश्रम सहारा में पहुंचकर आश्रम में रह रहे लोगों के बीच वस्त्र एवं भोजन का वितरण किया। इस वृद्ध आश्रम श्रम में सैकड़ो लोग रहते हैं जिसमें वृद्धावस्था में महिला एवं पुरुष शामिल है। वही अपनी माता माधुरी देवी के पांचवी पुण्यतिथि के मौके पर पुत्र कुमार गौरव इस आश्रम में पहुंचकर महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग वस्त्र का वितरण किया। वही पुण्यतिथि के मौके पर भोजन भी करवाया ।माधुरी फाउंडेशन के अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने वृद्ध लोगों के बीच अपने हाथों से वस्त्र का भी वितरण किया वहीं अपने हाथों से आश्रम में रह रहे लोगों को खाना परोस कर भी खिलाया। इस मौके पर कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने कहा कि अपनी माता माधुरी देवी की पांचवीं पुण्यतिथि के मौके पर इस आश्रम में आए हैं और यहां रह रहे लोगों के बीच अपने आप को आकर अपनापन जैसा महसूस हो रहा है। इस पुण्यतिथि को लेकर वैसे लोगों के बीच होना हमारे लिए बहुत ही यादगार का पल होता है जितना पल यहां गुजरता है तो लगता है कि ऐसे लोगों को सहयोग कर सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व में भी मैं यहां रक्षाबंधन पर्व के मौके पर आकर इन लोगों के बीच कुछ पल बिताने का काम किया था और आगे भी जितना हमसे बन सकेगा इन लोगों के प्रति तत्पर रहेंगे ।वहीं इस आश्रम में उपस्थित एनएम कनक कुमारी ने भी बताया कि कुमार गौरव के द्वारा रक्षाबंधन में भी यहां आकर इन लोगों के बीच वस्त्र एवं भोजन का वितरण किया गया था और आज वह अपने माता माधुरी देवी के पुण्यतिथि के मौके पर आकर वस्त्र एवं भोजन का वितरण किया है ।उन्होंने यह भी कहा कि और भी समाज के लोगों को ऐसी संस्था में आकर सहायता करना चाहिए।इस कार्य के लिए उन्होंने सराहना किया।
