गयापटनाबिहार

मखदुमपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का शुभारंभ, स्थानीय विकास को मिलेगी रफ्तार

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर बाजार में मंगलवार को बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए नवाबगंज रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया।


मखदुमपुर बाजार में मंगलवार को बैंकिंग सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से बैंक ऑफ बड़ौदा की नई शाखा का उद्घाटन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर बैंक के महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख सुब्रत कुमार स्वाईं ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर शाखा का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों की गूंज के साथ इस पहल का स्वागत किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुब्रत कुमार स्वाईं ने कहा कि जहानाबाद जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा की पहले से दो शाखाएं सफलतापूर्वक कार्य कर रही हैं और अब मखदुमपुर में तीसरी शाखा खुलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ बैंकिंग सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है, जिससे ग्राहकों को आधुनिक और विश्वस्तरीय बैंकिंग अनुभव मिल रहा है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग बैंकिंग प्रणाली से जुड़ें और बचत खाता, ऋण, बीमा तथा डिजिटल बैंकिंग जैसी सुविधाओं का लाभ उठाएं। इससे जहां व्यक्तिगत आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, वहीं क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।


इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख संजय कुमार तिवारी, उप क्षेत्रीय प्रमुख प्रभात कुमार श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव, क्षेत्रीय विपणन प्रबंधक नीरज कुमार, क्षेत्रिय सुविधा प्रबंधक कुंदन कुमार, क्षेत्रिय आईटी प्रबंधक प्रतीक जायसवाल और जिला पार्षद संगीता देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *