दोस्त हों तो ऐसे! गयाजी में प्रॉपर्टी डीलर की सिल्वर जुबली मैरिज एनिवर्सरी बनी “सरप्राइज ऑफ द ईयर”
गयाजी शहर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर गजाधर पांडेय अपनी शादी की 25वीं सालगिरह को लेकर जितने सामान्य मूड में थे, उनके दोस्तों ने उतना ही “खतरनाक प्लान” बना रखा था। गजाधर जी सोच रहे थे कि हर साल की तरह केक कटेगा, फोटो खिंचेगी और घर लौट जाएंगे। लेकिन दोस्तों ने ऐसा सरप्राइज दिया कि खुद गजाधर जी भी कुछ देर तक समझ नहीं पाए कि आखिर मामला क्या है।

जैसे ही गजाधर पांडेय अपनी पत्नी सुषमा पांडेय के साथ समारोह स्थल पहुंचे, अचानक लाइट, म्यूजिक, फूलों की बारिश और “हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी” के शोर से पूरा माहौल गूंज उठा। गजाधर जी पहले तो चौंके, फिर मुस्कुराए और आखिर में बोले — “लगता है दोस्त लोग आज जेब खाली करवाकर ही मानेंगे।”
समारोह में शहर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर कुमार गौरव, संतोष कुमार सिंह उर्फ पमपम, आदित्य कुमार सिन्हा उर्फ टीशू, नीरज कुमार, राकेश रंजन उर्फ टनटन सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दोस्तों ने गजाधर जी की पुरानी तस्वीरें दिखाईं तो कुछ मित्रों ने उनके “युवा दिनों” के किस्से भी मंच से सुना डाले। कई मेहमान हंसते-हंसते कुर्सी छोड़ने की हालत में पहुंच गए।

कार्यक्रम में आए अतिथियों ने खाने से ज्यादा मजा दोस्तों की नोकझोंक और ठहाकों में लिया। किसी ने कहा, “25 साल शादी निभाना कोई मजाक नहीं, इसके लिए मेडल मिलना चाहिए।” वहीं दूसरे दोस्त ने तुरंत जवाब दिया, “मेडल नहीं भाई, गजाधर जी को वीरता पुरस्कार मिलना चाहिए।”
पूरे कार्यक्रम में सबसे खास बात यह रही कि गजाधर जी को आखिर तक अंदाजा नहीं था कि उनके दोस्त इतनी बड़ी तैयारी कर चुके हैं। परिवार के लोग भी यह देखकर भावुक हो गए। गजाधर पांडेय ने कहा, “आज समझ में आया कि सच्चे दोस्त जिंदगी की सबसे बड़ी दौलत होते हैं। ऐसा सरप्राइज जिंदगी भर याद रहेगा।”
