रेल पुलिस ने झारखंड के गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

गया। रेल पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने झारखंड के गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। रेल पुलिस ने गिरफ्तार गांजा तस्कर के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गया रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर जीआरपी और आरपीएफ के द्वारा चलाए जा रहे चेकिन अभियान के दौरान 60 हजार रुपए का गांजा के साथ विष्णु ताम्रकार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने शनिवार की शाम 6 बजे बताया कि पर्व त्योहार को लेकर चेकिंग अभियान के दौरान संदेह होने पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। जिसमे 4.249 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जिसका मूल्य 60 हजार रुपए बताया जा रहा है। पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि वह झारखंड के धनबाद का रहने वाला है। वहीं रेल पुलिस गिरफ्तार तस्कर से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पुछताछ कर रही है।