जदयू नेता कुमार गौरव द्वारा दही-चूड़ा भोज का आयोजन, आपसी मिल्लत की मिशालः संजीव श्याम

गयाः बिसार तालाब स्थित कार्यालय में जदयू नेता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा के द्वारा मकर संक्रांति को लेकर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गया में कुमार गौरव जी द्वारा दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया जाना आगामी चुनाव के लिए शुभ का संकेत है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर तबके के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। वहीं जदयू नेता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि दही-चूड़ा भोज का आयोजन मिलन तो है ही साथ ही संगत-पंगत में बैठने से आपसी मिल्लत भी बढ़ती है। हमारी परंपरा रही है कि नया फसल जब आता है तो उसका स्वागत किया जाता है। एक दूसरे के साथ मिलकर भोज किया जाता है। उसी परंपरा के तौर पर गया में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में गया जिले के सभी प्रखंडों के जदयू कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शिरकत की। दही-चूड़ा भोज का आयोजन में अवध बिहारी पटेल, पूनम कुशवाहा, सोनम दास, विनोद यादव, उत्तम कुशवाहा, अजीत शर्मा, बीरेंद्र सिंह, सुल्तान अहमद, धनंजय शर्मा, सुरेश राव, पप्पू दांगी, शंकर चौधरी, अमरनाथ राय आदि लोग शामिल हुए।