कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा बने जिला जदयू के मुख्य प्रवक्ता

गया। पूर्व युवा जनता दल (यू) के गया जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा पार्टी के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए जनता दल (यू) की गया जिला इकाई ने इन्हें मुख्य प्रवक्ता मनोनित किया है। कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा युवा जनता दल के कई वर्षों तक जिलाध्यक्ष रह चुके हैं तथा संगठन को जिले में मजबूत बनाने में भी बड़ी भूमिका मानी जाती है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने के बाद कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने कहा कि पार्टी का मैं एक सिपाही हूं, जो भी जिम्मेदारी दी जाती रही है उसका निर्वहन करता रहा हूं, आगे भी मैं पार्टी के द्वारा जो जवाबदेही दी गई है उसको पूरी निष्ठा के साथ निभाउंगा। उन्होंने आगे कहा कि हम अपने तमाम साथियों के साथ पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए काम करते रहते हैं। जदयू की मुख्य पार्टी में हमारे जैसे कार्यकर्ता को जगह मिलना सौभाग्य की बात है। गया जिला के जदयू का मुख्य प्रवक्ता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा को बनाए जाने पर जदयू जिला अध्यक्ष द्वारका प्रसाद,पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव,बबन चंद्रवंशी,उत्तम कुशवाहा आदि ने बधाई दी।