Uncategorized

गया में हम प्रवक्ता का आरोप: जन सुराज के प्रशांत किशोर ठेकेदार की तरह कर रहे काम

गयाजी(अंजनी वर्मा)। हम पार्टी के गया जिला प्रवक्ता सुधीर यादव ने सोमवार की शाम पांच बजे जन सुराज अभियान और इसके संचालक प्रशांत किशोर पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर पहले सत्ता पक्ष के लिए ठेकेदार की तरह काम करते थे और आज जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

सुधीर यादव ने कहा कि जो व्यक्ति कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए चुनावी नारे गढ़ने का काम करता था, वही आज उन्हीं नेताओं को भ्रष्ट करार दे रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर जिस व्यवस्था का वह वर्षों तक हिस्सा रहे, आज अचानक उसी पर सवाल क्यों खड़े कर रहे हैं?

हम प्रवक्ता ने आगे कहा कि जन सुराज अभियान के नाम पर प्रशांत किशोर बिहार की जनता को छल रहे हैं। विशेषकर जन सुराज के कार्ड बनवाने के बहाने आम लोगों से पैसे वसूले जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सुनियोजित तरीके से जनता को ठगने का कार्य है, जिससे आम नागरिक आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।

यादव ने कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम होना चाहिए, लेकिन प्रशांत किशोर ने इसे ठेका और धंधे का रूप दे दिया है। वह जन सुराज के जरिए नई सियासी जमीन तैयार करना चाहते हैं, जबकि हकीकत यह है कि जनता अब उनके छलावे में आने वाली नहीं है।

हम प्रवक्ता ने अंत में स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी जनता को सचेत करती रहेगी ताकि कोई भी व्यक्ति जन सुराज जैसे अभियान के नाम पर ठगी का शिकार न हो। उन्होंने कहा कि जनता ने सब देखा है और आने वाले समय में सही जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *