Uncategorized

एनडीए पर दोहरे चरित्र का आरोप, मगध क्षेत्र से सीट की मांग: हम पार्टी

गयाजी (अंजनी वर्मा)। हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी ने सोमवार की शाम 4 बजे एनडीए गठबंधन पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र में हम पार्टी का जीता हुआ विधायक है, वहां से एनडीए अपनी दावेदारी कर रही है। यह गठबंधन के दोहरे चरित्र को उजागर करता है।

नंदलाल मांझी ने कहा कि मगध क्षेत्र में जिन सीटों पर एनडीए अब तक चुनाव हारता आया है, वहां से हम पार्टी को अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि गठबंधन में न्यायसंगत बंटवारा होना चाहिए, क्योंकि हम पार्टी ने जमीन पर संघर्ष किया है और जनता का भरोसा जीता है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एनडीए इसी तरह हम पार्टी की अनदेखी करता रहा तो इसका असर आने वाले चुनावों पर स्पष्ट रूप से दिखेगा। मांझी ने कहा कि हम पार्टी किसी भी कीमत पर अपने जनाधिकार और हिस्सेदारी से पीछे हटने वाली नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *