प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने की पूजा अर्चना

गया(रंजन सिन्हा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73 वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गया महानगर द्वारा शहर के चाँदचौरा अखाड़ा स्थित माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना एवं हवन कर उनके दीर्घायुष्य की कामना की गई। इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष पंकज उर्फ मनीष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कठोर परिश्रम कर विश्व के विकसित देशों के श्रेणी में भारत को पहुँचाया। नेताओं ने कहा कि इसी माह में मोदी जी के नेतृत्व में जी-20 का ऐतिहासिक आयोजन कर पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति, समावेशी एवं कूटनीति का परिचय कराया। मोदी जी का मूल मंत्र सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर भारत को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाले हमारे प्रधानमंत्री देश ही नहीं बल्कि विश्व के महानायक हैं। मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद राजीव कुमार सिन्हा, राणा रंजीत सिंह, भाजपा प्रदेश नेता अशोक भारती, दीपक पाण्डेय, धनंजय पाण्डेय, संजय यादव, महेश यादव, कुंदन सिंह, बबलू कुमार, रवि कुमार सहित दर्जनों लोग पूजा हवन में शामिल थे।